latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

निर्माणाधीन स्टेडियम से जेनेरेटर की चोरी

लातेहार : सदर प्रखंड के भुसूर स्थित निर्माणाधीन खेल स्टेडियम से जनरेटर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बालाजी बिल्डर कंपनी के सुपरवाइजर अखिलेश कुमार सिंह ने लातेहार थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि कंपनी द्वारा स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए बिजली आपूर्ति हेतु 5 KVA का जनरेटर रखा गया था। शुक्रवार सुबह गार्ड अवध किशोर यादव ने सूचना दी कि स्टेडियम परिसर में शौचालय के पास रखा जनरेटर गायब है। घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी के लोग मौके पर पहुंचे और आसपास खोजबीन की, लेकिन जनरेटर का कोई पता नहीं चला। घटनास्थल पर जनरेटर को घसीटकर ले जाने के निशान नदी की ओर जाते पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि चोरी की वारदात 25 जून की रात करीब 11 बजे के बाद हुई। चोरी हुए जनरेटर की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी निर्माण स्थल पर छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button