


लातेहार। झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य कमेटी की बैठक रांची के मोराहाबादी मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघर्ष मोर्चा के वरीय सदस्य विनोद बिहारी महतो संचालन विनोद तिवारी और संजय दुबे ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में झारखंड के सभी 24 जिला अध्यक्ष जिला सचिव तमाम प्रखंड कमेटी एवं तकरीबन 500 सहायक अध्यापक और अध्यापिका ने भाग लिया। बैठक में कहा गया कि सरकार अपने वादे के मुताबिक अब तक सहायक अध्यापकों को वेतनमान /समान काम का समान वेतन की सुविधा प्रदान नहीं की है। इसके अलावा अनुकंपा सहायक अध्यापकों की सेवानिवृत्ति 65 वर्ष पर कोई निर्णय अब तक नहीं किया गया है । सरकार के साथ हुए विगत समझौते का 90 प्रतिशत अब तक मांग पूरा नहीं किया गया है। वर्तमान में झारखंड के तकरीबन दो हजार सहायक अध्यापकों को सर्टिफिकेट जांच के नाम पर कार्यमुक्त करने का जो निर्णय सरकार के अधिकारियों के द्वारा लिया गया है।इससे झारखंड के तमाम सहायक अध्यापकों में सरकार एवं विभागीय अधिकारी के खिलाफ आक्रोश की भावना है।बीस वर्ष सेवा देने के लिए दक्ष थे और अब अयोग्य हो गए है।उनके साथ उस समय के सभी पदाधिकारियों पर भी सरकार करवाई करे।एक तरफा करवाई तानाशाही का प्रतीक है।
बैठक में सर्वसम्मति से है यह निर्णय लिया गया कि आगामी 19 एवं 20 जुलाई को सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के तमाम माननीय विधायक और मंत्री को जिला कमेटीz प्रखंड कमेटी के द्वारा संयुक्त रूप से मांग पत्र दिया जाएगा एवं आगामी विधानसभा के मानसून के सत्र में विधानसभा का घेराव पूरी मजबूती के साथ किया जाएगा ।इसके बाद भी अगर सरकार समान काम का समान वेतन, दो हजार बर्खास्त सहायक अध्यापकों की सेवा वापसी अन्य समस्या का समाधान एवं मांग की पूर्ति के लिए संघर्ष मोर्चा से वार्ता नहीं करती है तो आने वाले पांच सितंबर को तमाम सहायक अध्यापक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर 2025 को मोराहाबादी के मैदान में एकत्रित होकर सभी सरकारी कार्यक्रम का विरोध करते हुए काला झंडा के साथ तमाम सहायक अध्यापक प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बैठक में पलामू प्रमंडल से झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के राज्य कमेटी सदस्य विनोद तिवारी ऋषिकेश पाठक, सिंटू सिंह बेलाल अहमद लातेहार जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जितेंद्र दुबे ,अनुज दुबे,, जितेन्द्र सिंह, उमेश प्रसाद साहू,जगदीश प्रजापति समेत तकरीबन 500 सहायक अध्यापक अध्यापिका उपस्थित थे।लातेहार जिला अध्यक्ष ने जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों को इन सभी कार्यक्रमों की तैयारी आज से शुरू कर देने की अपील की है.