mahesh singh banner letest
murli pdd
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

गोविंद प्रसाद बने सांसद प्रतिनिधि, कहा- उम्‍मीदों पर खरा उतरूंगा: गोविंद प्रसाद

लातेहार। सेवानिवृत एसबीआई के विशेष सहायक गोविंद प्रसाद को चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने लातेहार जिला का बेकिंग सेवा के लिए अपना प्रतिनिधि नामित किया है. इस संबंध में सांसद ने अग्रणी बैंक प्रंबंध, लातेहार के संबोधित एक पत्र जारी किया है. रविवार को स्‍थानीय परिषदन भवन में सांसद श्री सिंह ने उन्‍हें अपना मनोनयन पत्र सौंपा और अपनी शुभकामनायें दी. सांसद ने कहा कि गोविंद प्रसाद एक सेवानिवृत बैंक अधिकारी है. उनका लाभ स्‍थानीय लोगों को मिलेगा. उन्‍होने कहा कि अपने बैंकिंग अनुभवों से श्री प्रसाद लोगों को अपनी सेवायें दे पायेगें. उन्‍होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकिंग सेवा को बेहतर बनाने के लिए कई कार्य किये हैं. सांसद प्रतिनिधि (बैंकिग सेवा) नामित किये जाने पर गोविंद प्रसाद ने सांसद कालीचरण सिंह केे प्रति आभार प्रकट किया. उन्‍होने कहा क‍ि जिस विश्‍वास व उम्‍मीद के साथ उन्‍हें यह जवाबदेही दी गयी है, इस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेेगें. आगे कहा कि वे क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ सहज रूप से दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे जनधन खाते, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों को ऋण तथा अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी.  ही बैंक और आम लोगों के बीच समन्वय बनाकर लंबित समस्याओं के समाधान के लिए भी वे सक्रिय रूप से काम करेंगे. मौके पर  भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, कल्‍याणी पांडेय, लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद, होटल कार्निवाल के संचालक राजू रंजन प्रसाद व वरीय अधिवक्‍ता सुनील कुमार आदि मौजूद थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!