लातेहार। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लातेहार जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. मुख्य समारोह का आयोजन 15 अगस्त को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में किया जाएगा. यहां प्रातः 9:05 बजे उपायुक्त संदीप कुमार के द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा. जिला प्रशासन ने इस अवसर पर लोगों से समारोह में उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाने की अपील की है. जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त की सुबह छह से सात बजे तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी. इसके बाद जिला खेल स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा. झंडोत्तोलन के बाद विभिन्न निर्धारित स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा. 10 बजे समाहरणालय, 10:05 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 10:08 बजे जिला परिषद कार्यालय, 10:11 बजे उप विकास आयुक्त कार्यालय, 10:14 बजे आईटीडीए कार्यालय, 10:17 बजे अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय और 10:20 बजे नगर पंचायत कार्यालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा. इसके अलावा 10:25 बजे वन प्रमंडल पदाधिकारी कार्यालय, 10:35 बजे रेडक्रॉस सोसाइटी, 10:45 बजे कारगिल पार्क में पुष्पांजलि तथा 11 बजे पुलिस लाइन, लातेहार में कार्यक्रम निर्धारित है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. दोपहर दो बजे जिला खेल स्टेडियम में प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच मैत्री फुटबॉल मैच होगा. शाम छह से आठ बजे तक टाउन हॉल, लातेहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों में आम नागरिकों की सहभागिता की अपील की है.