WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से आधा दर्जन मवेशियों की मौत

लातेहार। 11 हजार वोल्‍ट का बिजली का तार गिरने से आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गयी. घटना जिले के हेरहंज प्रखंड की है. प्रखंड मुख्‍यालय के बाजारटांड पंचायत भवन के पास बुधवार यह घटना घटी. पंचायत भवन के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन बिजली तार अचानक टूटकर नीचे गिर गई. जिससे तार की चपेट में आकर किसान के आधा दर्जन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना में हेरहंज निवासी उमेश यादव, पिता बासुदेव यादव के दो भैंस, एक काड़ा, दो भैंस के बच्चे और एक बड़ी नस्ल की दुधारू गाय की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे से उमेश यादव को लगभग तीन लाख रुपये से अधिक का सीधा नुकसान हुआ है.  उमेश यादव पशुपालन से ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. अचानक हुए इस हादसे ने उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्‍पन्‍न हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. क्षेत्र में कई जगह जर्जर तार लटक रहे हैं, जिसकी शिकायत बार-बार की गई, लेकिन विभाग ने कोई सुध नहीं ली. आखिरकार उसी लापरवाही की कीमत उमेश यादव के बेजुबान मवेशियों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और प्रशासन से तुरंत मुआवजे की मांग की.  घटना की सूचना पाकर पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना का जायजा लिया और पीड़ित किसान को सांत्वना दी. उ

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!