lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

हनुमान जयंती पर सामूहिक 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया

लातेहार। सदर प्रखंड के ग्राम तरवाडीह स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सनातन संगोष्ठी युवा चेतना जागृती संस्थान समिति के तत्वाधान में श्री हनुमान जयंती एवं चैत्र पूर्णिमा के महान तिथि में सामूहिक रूप से 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. कार्यक्रम समिति के प्रमुख राजेश साहू एवं चंदन गुप्ता के सानिध्य में किया गया. उन्होंने अपने संदेश कहा कि अभी भी इस कलयुग में भगवान श्री हनुमान जी का सच्चे दिल से पूजा आराधना भक्ति किया जाए तो निश्चित रूप से बड़ा से बड़ा संकट टल जाता है. उन्होंने कहा कि सनातन संगोष्ठी का उद्देश्य अपने क्षेत्र अपने जिले और अपने देश के संपूर्ण सनातन को जागरूक करना एवं अपने धर्म के प्रति श्रद्धा और भाव, भक्ति रखते हुए सनातन की रक्षा करना है. मौके पर गुप्तेश्वर राम, हरदयाल साहू, संजय ठाकुर, राजू ठाकुर, विशाल ठाकुर, नंदेव साव, जयराम साहू, लवकुश प्रसाद, और पुरोहित ललित मिश्रा और संतोष मिश्रा समेत एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!