Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

जबलपुर के बरगी डैम हादसे के मृतकों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 युवा भारत चंदवा ने इंदिरा गांधी चौक पर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

लातेहार। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया। इस हादसे में कई लोगों की असमय मौत हो गई, जिससे हर किसी का दिल दहल उठा। इसी दुःखद घटना को लेकर युवा भारत, चंदवा के द्वारा इंदिरा गांधी चौक, चंदवा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार पाठक ने की। उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का माहौल बेहद भावुक रहा, जहां हर आंख नम थी और सभी ने एकजुट होकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर युवा भारत चंदवा के अध्यक्ष आदर्श रविराज ने कहा कि जबलपुर की यह घटना बेहद पीड़ादायक है, जिसने कई परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है। हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। सभा में सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद सहित बिनोद कुमार गुड्डू, गोविन्द अग्रवाल,शिवकेश्वर यादव, राहुल जायसवाल, प्रदीप ठाकुर, राजू प्रसाद, धीरज कुमार, अंकित, गोलू, राजन कुमार, कृष्ण कुमार छोटू, आशीष गुप्ता, विजय कुमार,सौरभ बिट्टू, सौरभ पांडेय, मुकेश कुमार, विष्णु गुप्ता,उदय प्रसाद,पंकज विश्वास, मनीष गुप्ता, अनिकेत भास्कर, साकिन्द्र लोहरा, सेठी मुंडा,अजय वर्मा,नितिन कुमार, सौरभ गुप्ता, धीरज कुमार,अक्षय यादव और उपेंद्र समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!