latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों को मिली बड़ी राहत

लातेहार। जिले में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को ठंडा कर दिया. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जिसके बाद दोपहर में तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश होने से जिले का मौसम सुहाना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है.

 बारिश के बाद शहर और ग्रामीण इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि इस बारिश से मंगलवारीय साप्‍ताहिक हाट में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी.  इस बारिश से किसानों के चेहरे पर भी खुशी लौट आई है.  जिले के किसान लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे ताकि धान की खेती और अन्य खरीफ फसलों की बुआई समय पर हो सके. किसानों का कहना है कि यह बारिश खेती के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी और खेतों में नमी बनी रहेगी, जिससे फसल की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.  ऐसे में लोगों और किसानों को उम्मीद है कि मानसून का यह दौर खेती और जनजीवन के लिए फायदेमंद रहेगा.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button