latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधलातेहार

पशु चारा की आड़ में ले जाया जा रहा था भारी मात्रा में अवैध शराब, पांच गिरफ्तार

दो कार से भी ढोये जा रहे थे अवैध शराब, सरगना मौके से फरार

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्‍त सूचना पर पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्‍त की है. पुलिस ने धान की भूसी से भरे एक ट्रक में भारी मात्रा में छुपा कर ले जा रहे काफी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है. पुलिस ने मौके पर पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है. इस गोरखधंधे का मास्‍टरमाइंड मौके से फरार हो गया. दरअसल पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एनएच से अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप निकलने वाली है. इस सूचना पर अनुमंंडल  पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ पर  सासंग मोड़ के पास चंदवा थाना पुलिस के द्वारा उक्त वाहन को पकड़ने के लिये सघन वाहन चेकिंग करना प्रारंभ किया. इसी क्रम में चंदवा की ओर से एक स्कार्पियो कार (ओडी-23एच-7878) एवं क्रेटा कार ( जेएच 01जीए- 4979) तथा उसके पीछे 12 चक्का ट्रक ( आरजे 19 जीके – 7002) आता हुआ दिखायी पड़ा. बैरिकेडिंग कर उन वाहनो को सशस्त्र बल के सहयोग से जांच के लिए रोका गया. जांच के क्रम में पुलिस को उक्‍त ट्रक में पशु चारा के आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर ले जाते पकड़ा गया. इसके अलावा उन दोनो कार की डिक्की में से भी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया. छापामारी के क्रम में इस गिरोह का मुख्य सरगना रंजीत यादव उर्फ गोलू, पिता परमेश्वर यादव, सेंरेंदाग, थाना- हेरहंज, जिला लातेहार एवं ट्रक का चालक घटना स्थल से भागने में सफल रहा. लेकिन पुलिस ने अन्य आरोपी सूरज कुमार ( लुकइया मोड़, चंदवा, लातेहार), प्रकाश कुमार रवानी ( नीमियाघाट, गिरीडीह),  राम कुमार पांडेय, (विष्णुगढ़, हजारीबाग)  गौतम कुमार  अलौदिया, चंदवा और  छोटू कुमार यादव सेंरेंदाग, हेरहंज, लातेहार को घटना स्थल से गिरफ्तार किया.  पुलिस ने दोनो कार से अंग्रेजी शराब के 180 एमएल के 15 पेटी और ट्रक से 200 बोरी धान की भूसी, रॉयल चैलेंस अंग्रजी शराब की 180 एमएल की 290 पेटी, ऑल सिजन गोल्‍डन की 180 एमएल की 699 पेटी, मैडोवेल की 180 एमएल की 20 पेटी, मैकडोवेल की 750 एमएल की 20 पेटी बरामद किया है. छापामारी में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्‍ता, पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, पुअनि राकेश कुमार महतो, संतदेव कुमार, अजीत कुमार, सअनि राज कुमार दास और चंदवा थाना सशस्‍त्र बल व सैट 209 सिकनी पिकेट के जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button