लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ में निवर्तमान वार्ड पार्षद संयुक्ता कुंवर ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. उन्होने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया. उन्होने कहा कि उनके कार्यकाल में वार्ड नौ में विकास के काफी कार्य किया गया है. उन्होने अपने वार्ड में सड़कों और नालियों का निर्माण कराया. सड़कों में स्ट्रीट लाईट लगवाई. इसके अलावा उन्होने नगर पंचायत से मिलने वाली सरकारी लाभों से भी लोगों को लाभान्वित किया है. उन्होने कहा कि अगर वार्ड की जनता उन्हें इस बार भी अपना समर्थन देती है तो वे उन सभी अधूरे कामों को पूरा करायेगी जो अपने कार्यकाल में नहीं कर पायी हैं. उन्होने मतदाताओं से बल्ला छाप पर मुहर लगा कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की.