mahesh singh banner new nn
लातेहार

ट्रेड लाइसेंस नहीं बनाया तो दुकान होगी सील, 25 हजार लगेगा जुर्माना

बुधवार को चलाया गया ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान

  • कईयों को किया नोटिस

लातेहार। बुधवार को शहर में नगर पंचायत के अधिकारियों के द्वारा व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठानों मे ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान चलाया गया. शहर के  थाना चौक एवं चटनाही चौक के आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ट्रेड लाइसेंस की जांच की गयी. जांच के क्रम में जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया उन्हें नोटिस करते हुए ट्रेड लाइसेंस बनाने का निर्देश दिया गया.  कहा गया कि यदि ट्रेड लाइसेंस नहीं बनाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठा को सील करते हुए 25 हजार रूपये  जुर्माना की राशि वसूल की जाएगी. जांच के दौरान धनंजय टेलीकॉम चटनाही रोड, तेजस हर्बल, दीपक फास्ट फूड, किशोर किराना दुकान इत्यादि को नोटिस निर्गत किया गया. इसके पूर्व में आरओ वाटर ( वाटर उपचार संयंत्र) को लाइसेंस नहीं रहने की स्थिति में सील किया जा चुका है. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अविलंब अपना ट्रेड लाइसेंस बनवा लेने की अपील की है. जांच अभियान में नगर प्रबंधक श्री वर्मा के अलावा जन सुविधा केंद्र नगर पंचायत लातेहार के टीम लीडर आदित्य कुमार व टैक्स कलेक्टर महेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!