latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लातेहार में सोलर कार्यालय का उद्घाटन

लातेहार। जिले के पोचरा मोड़ के समीप प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मेटाज सर्विस एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सूर्य घर कार्यालय का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे वर्ष 2024 में हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। साथ ही सरकार इस योजना के तहत सब्सिडी भी प्रदान कर रही है, जिससे लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं और अपने घरों में सोलर सिस्टम लगाकर बिजली खर्च में कमी लाएं।

कंपनी के संचालक देवव्रत प्रसाद एवं अभिषेक कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी सरकार के साथ मिलकर झारखंड और बिहार में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम घर की छत पर लगाया जा सकता है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये है। इसमें सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी, जबकि कंपनी की ओर से 12 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उपभोक्ता इस योजना का लाभ लोन सुविधा के माध्यम से भी ले सकते हैं। सोलर सिस्टम की बैटरी की लाइफ लगभग 35 वर्षों तक रहने की बात कही गई। कंपनी के पास माइक्रोटेक,लुमिनस, अडानी समेत अन्य कंपनियों के उत्पाद उपलब्ध हैं। मौके पर सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे एवं योजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button