लातेहार। जिले के बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के भाट चतरा ग्राम के पास एक सड़क दुर्घटना में एक 40 वर्षीय युवक घायल हो गया. उसकी पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के बिरजू गंझू के पुत्र जागेश्वर गंझू के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वह अपनी मोटरसाइकिल से टोटी- हेसला बाजार गया हुआ था. वह वहां से वापस आ रहा है. इसी दौरान भाट चतरा ग्राम के समीप एक तीखे मोड़ में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी और वह सड़क पर गिर गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल जगेश्वर गंझू को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ ध्रुव सत्य महतो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. घायल जगेश्वर गंझू का स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.