mahesh singh banner new nn
लातेहार

आईआरबी जवान का इलाज के क्रम में देहांत

पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

लातेहार। आईआरबी-4 के जवान अनुरंजन मिंज का देहांत सोमवार की देर शाम आठ बजे रांची के सेम्फोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. मिंज लातेहार में पदस्थापित थे. बता दें कि अनुरंजन तीन जनवरी को डियूटी के क्रम में गिर गया था. गिरने से कान से खून बहने लगा और बेहोश हो गए थे. इसके बाद उसे सदर अस्पताल लातेहार लाया गया. स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सेम्फोर्ड अस्पताल रांची में चार जनवरी को एनआईसीयू में भर्ती किया गया था. इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया. Advertisement

मंगलवार को दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को लातेहार पुलिस लाइन आया गया. आईआरबी-04 के पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता और अन्य पुलिसकर्मियों पुष्प अर्पित कर नम आंखों से विदाई दी गई. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव छिपादोहर थाना क्षेत्र के करमाडीह भेजा.

Advertisement

अनुरंजन ने 14 वर्ष अपनी सेवा दी. वे एक अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी थे और धावक रह चुके हैं. घर में माता पिता एवं दो भाई है. वह सबसे छोटा था और  अविवाहित था.

Advertisement

मौके पर आईआरबी-04 के पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन आईआरबी-04 लातेहार के अध्यक्ष बलेश कुजूर, मंत्री प्रमोद पासवान, उपाध्यक्ष मो असरफ खान, कोषाध्यक्ष ओहदार टोप्पो, संयुक्त सचिव हरिलाल महतो, केन्द्रीय सदस्य अर्जुन कुमार सिंह, अंकेक्षक सरोज कुमार सुमन समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!