WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

जामिया नूरिया जियाउल इस्लाम जामा मस्जिद अंजुमन कमेटी चुनाव: नामांकन की अंतिम तिथि कल

महुआडांड़ (लातेहार)। जामिया नूरिया जियाउल इस्लाम जामा मस्जिद अंजुमन कमेटी के सदर, सेक्रेटरी एवं खजांची पदों के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। चुनाव संचालन समिति ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 गुरुवार निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी शाम 6 बजे तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।अब तक सदर पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें आजाद अहमद पिता- स्व. शौकत अहमद, निवासी महुआडांड़ तथा इमरान खान पिता- स्व. मोबारक हुसैन, निवासी गुड़गुटोली शामिल हैं।सेक्रेटरी पद के लिए इस्तियाक अहमद पिता- मसीर अहमद, निवासी अंबवाटोली तथा अब्दुल मतीन (गुड्डू) पिता- राऊप मिया, निवासी जरहाटोली ने नामांकन दाखिल किया है।वहीं खजांची पद के लिए सुहेल अख्तर पिता- स्व. मोहम्मद इब्राल निवासी डीपाटोली तथा खुर्शीद आलम पिता- स्व. मोहम्मद शमशुद्दीन निवासी डीपाटोली ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है।चुनाव संचालन समिति ने अपील की है कि जो भी इच्छुक व्यक्ति कमेटी के किसी पद पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना नामांकन अवश्य दाखिल कर दें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि अभी तक चुनाव की तिथि मुकर्रर नहीं की गयी है. नामांकन प्रक्रिया संपन्‍न होने के बाद तिथि घोषित की जायेगी.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!