latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

आज लातेहर पहुंचेंगे झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू

लातेहार। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू के आज लातेहार आयेंगे.  जिला कांग्रेस संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण चिंतन-मंथन किया जाएगा, ताकि जिले के योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके.

इसी क्रम में कांग्रेस के चतरा लोकसभा प्रभारी भीम कुमार, सह प्रभारी महेश सिंह व जिला प्रभारी निरंजन पासवान दिन गुरुवार को लातेहार पहुंचे.  नेताओं ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की. इस मौके पर भीम कुमार ने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी तरह तैयार है और एसआईआर को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा।.उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए और हर पात्र मतदाता को उसका अधिकार मिलना चाहिए.  महेश सिंह ने कहा कि आज की बैठक में मतदाता पुनरीक्षण से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि हर योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो. मौके पर जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, सेवा दल अध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, युवा प्रदेश महासचिव साजन कुमार, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव कार्यालय प्रभारी फूलचंद यादव, जिला सचिव असमाद अंसारी तथा विजेंद्र उरांव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button