mahesh singh banner new nn
लातेहार

झारोटेफ ने आंदोलन के दूसरे चरण मे मुख्य सचिव के नाम सौपा ज्ञापन

लातेहार। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) की लातेहार जिला इकाई के तत्‍वावधान में आंदोलन के दूसरे चरण के दौरान शुक्रवार को बालूमाथ एवं हेरहंंज प्रखंड मे ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन समपर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान संबंधित प्रखंड कार्यालय में राज्‍य के मुख्‍य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया.

Advertisement

जिला अध्‍यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने बताया कि तीन प्रमुख मांगो के समर्थन में यह आंदोलन किया जा रहा है. इन मांगों में राज्य भर के प्राथमिक से लेकर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के शिक्षकों को एमएसीपी  का लाभ देना, कर्मचारियों का सेवानिवृति 62 वर्ष करना एवं केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य सरकार के कर्मचारियों को शिशु शिक्षण भत्ता लागू करना हैं. बालूमाथ प्रखंड मे कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार यादव व सचिव योगेन्द्र कुमार ने किया. मौके पर जिला प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह एव विजय कुमार मौजूद थे. हेरहंज में नेतृत्व प्रखंड सचिव श्यामा सिहं व जिला प्रतिनिधि कुंदन प्रसाद ने किया.

Advertisement

जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव एवं जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह कहा कि इस कार्यक्रम से सरकार को संदेश दिया जा रहा है कि अगर कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो राज्य भर के कर्मचारी राज्यव्यापी आंदोलन को विवश होंगे. मौके पर पे बालूमाथ प्रखंड मे अभय कुमार यादव, योगेंद्र प्रसाद, विजय प्रकाश गुप्ता, राकेश पाल, द्रुपद कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार, देवनारायण मिस्त्री एवं हेरहंंजप्रखंड मे कुंदन प्रसाद, राजकुमार, अजय राम, शंकर राम, श्यामा सिंह, देवेंद्र दुबे,सुनील कुमार, गणेश सिंह, सुगन प्रसाद, बबन राम, दिनेश राम, विपिन सिंह और विनोद राम आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!