WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य हज यात्रा के लिए रवाना

बालूमाथ (लातेहार)।  झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह बालूमाथ के वरिष्ठ समाजसेवी जुनैद अनवर मंगलवार को हज यात्रा के लिए सपत्नीक सऊदी अरब के लिए रवाना हुए. इस मौके पर उनके परिजन, मित्रगण एवं सैकड़ों शुभचिंतक उन्हें विदा करने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे. रवाना होने से पूर्व उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर और गले लगाकर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान माहौल भावुक होने के साथ-साथ धार्मिक आस्था से भी सराबोर दिखा. सबों ने उनके सकुशल यात्रा की कामना करते हुए दुआ की कि वे हज की पवित्र यात्रा पूरी करें और अल्लाह से उनके हज को कबूल करने की दुआएं मांगी. झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य जुनैद अनवर ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण फर्ज है, जिसे पूरा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि वे अपनी इस यात्रा के दौरान देश और समाजके साथ साथ अपने जिले की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ करेंगे. मौके पर लातेहार जिला जमीयत उलेमा के सदर मौलाना जियाउल्लाह मजाहिरी, मुबारक आलम, साजिद खान उर्फ धन्नू खान, तनवीर खान, अहद खान समेत कई लोग मौजूद रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!