Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त को पद से हटाने की मांग को ले कर कांग्रेस ने निकाली रैली, पुतला दहन किया

लातेहार। चुनाव आयोग के कथित रूप से पक्षपातपूर्ण कार्य करने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि, लातेहार के तत्‍वावधान में सोमवार को समाहरणालय के समक्ष प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव ने किया. इससे पहले अमवाटीकर मोड़ के अंबेेेेदकर चौक से एक रैली निकाली गयी. रैली शहर के मुख्‍य पथ होते हुए समाहरणालय मोड़ पहुंची. यहां पुतला दहन कार्यक्रम किया गया. मौके पर जिला अध्‍यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के इशारे पर  चुनाव आयोग पक्षपात पूर्ण कर रही है. चुनाव आयोग अन्‍य सदस्‍यों की आपत्तियों को दरकिनार कर बिना की जानकारी व सहमती के एसआईआर कराया है. कार्यक्रम के बाद राष्‍ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्‍त को सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि भारत का लोकतंत्र स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था पर आधारित है. मतदाता सूची लोकतांत्रिक निर्वाचन की मूल आधारशिला है. निर्वाचन आयोग स्वयं यह मानता है कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. लेकिन एसआईआर  की प्रक्रिया को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा गंभीर आपत्तियाँ एवं आशंकाएँ व्यक्त की गई हैं. विशेष रूप से पात्र मतदाताओं के नाम छूटने, दस्तावेजों की कठिन शर्तों, समय-सीमा, दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण तथा प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर प्रश्न उठे हैं. ज्ञापन में कहा गया कि  मुख्य निर्वाचन आयुक्त से संबंधित निर्णयों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज किए जाने का उल्लेख किया गया है.  इन आपत्तियों के कारण निर्वाचन आयोग की निर्णय प्रक्रिया एवं संस्थागत कार्यप्रणाली को लेकर प्रश्न उठे हैं.कांग्रेसियों ने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिप सदस्‍य बरवाडीह संतोषी शेखर, आफताब आलम, अमीत या दव, लाडले हसन, अमीर हयाज, वृंद बिहारी यादव, पवन कुमार, मोती उरांव, अनिता देवी, असगर खान, दरोगी यादव, ज्‍योति प्रकाश उपाध्‍याय, प्रिंस कुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र उरांव समेंत कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!