लातेहार। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के कार्यकारिणी समिति की बैठक संरक्षक विनोद कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में दुर्गा पूजा समिति 2026 के अध्यक्ष उज्जवल कुमार साहू (छोटू) ने दुर्गा पूजा को ले कर अब तक की गयी तैयारियों का ब्यौरा दिया. उन्होने बताया कि अर्थ संग्रह का कार्य तेजी से किया जा रहा है. मंच और बाहरी सज्जा की जिम्मेवारी भी दे दी गयी है. बैठक में नवमी को भक्ति जागरण और दशमी को प्रतिमा का विसर्जन के दौरान झांकी व अन्य कलाकारों को आमंत्रित करने का प्रस्ताव दिया गया. नवमी के मौके पर स्थानीय स्कूली एवं अन्य बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला) ने दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं एवं पदधारियों का उत्साहवर्द्धन किया और कहा कि युवा समिति बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रही है. बैठक में सौरभ कुमार व उज्जलव कुमार ने मंदिर समिति की सदस्यता ग्रहण की. बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया. कम से कम एक हजार सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में समिति के 400 सदस्य हैं और सदस्यता शुल्क 11 सौ रूपये वार्षिक निर्धारित है. बैठक में संरक्षक त्रिभुवन पांडेय, उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रविंद्र प्रजापति, राजू प्रसाद (ओमप्रकाश), रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह के अलावा संतोष कुमार प्रसाद (पिंटू), संजय प्रसाद, सतीष कुमार, कुंदन कुमार, करण कुमार, गौरव कुमार, गोविंद कुमार, मोनू कुमार, सौरव कुमार, उज्जवल कुमार, सुमीत कुमार, धीरज कुमार, सोनू कुमार, राजन कुमार, सौरव कुमार, विष्णु साह, चंदन कुमार, कौशल किशोर राज, अमीत कुमार, सुरज कुमार, रिषभ कुमार, आकाश कुमार, भरत प्रसाद, आरएस पांडेय, परितोष ठाकुर व उज्जवल कुमार आदि मौजूद थे.