झारखंड
पलामू आयुक्त से मिले झामुमो नेता अफजल अंसारी, पदभार ग्रहण पर दी बधाई
बरवाडीह अंचल अधिकारी के रवैये की उच्चस्तरीय जांच की मांग


उन्होंने आयुक्त को अवगत कराया कि अंचल अधिकारी पर आम जनता के साथ कठोर एवं अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगते रहे हैं. उन्होंने कहा कि कभी पब्लिक से दुर्व्यवहार तो कभी वाहन से सब्जी रौंद देने जैसी घटनाएं चर्चा में रही हैं. हाल के दिनों में इंटर परीक्षा के दौरान एक छात्र को कथित रूप से थप्पड़ मारने का मामला भी सामने आया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. अफजल अंसारी ने आयुक्त से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पद पर आसीन अधिकारियों का व्यवहार संवेदनशील और जवाबदेह होना चाहिए. इनका व्यवहार जनप्रतिनिधियों के साथ भी सही नहीं है. इस संबंध में आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया.