WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

झामुमो ने एलपीजी गैस के मूल्‍य वृद्धि के खिलाफ दिया धरना

लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा, लातेहार के द्वारा गुरूवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव के अध्यक्षता में किया गया. धरना प्रदर्शन केंद्र सरकार के द्वारा एलपीजी गैस की कीमत बढ़ोतरी और भ्रष्टाचार के विरोध में किया गया. मौके पर झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि गैस की कीमत में जो बढ़ोतरी हुई है उससे आम जनता पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है, अगर केंद्र सरकार गैस में जो कीमत में जो बढ़ोतरी हुई है उसे अगर वापस नहीं लिया गया तो, हम सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेंगे. जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार का जो रवैया है उससे आम आदमी जीना मुश्किल हो गया है. बीते दिनों में पश्चिम बंगाल का चुनाव परिणाम आते ही केंद्र सरकार गैस के मूल्यों का वृद्धि कर दिए.  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव ने कहा कि केन्द्र सरकार होश में आए, हम सभी झारखंड वाशी कंद मूल खाकर जीवन यापन कर सकते हैं लेकिन केन्द्र सरकार के आगे झुकेंगे नहीं. चाहे वे गैस के मूल्यों में वृद्धि करे या अन्य खाद्य पदार्थों में, अगर केंद्र साकार वृद्धि दर वापस नहीं ले तो हम सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष शमशुल होदा, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव, सितमोहन मुंडा, जीरा देवी, विलासी टोपनो,सुदामा प्रसाद, राजेंद्र लोहारा, ममता सिंह,सौरव श्रीवास्तव, कामेश्वर भोक्ता, गीता देवी, आरती देवी, राजेंद्र भोक्ता, प्रदीप गंझू,, मनोज चौधरी, आर्सेन तिर्की, तौकीर खान, संजय उरांव, रिंकू कच्छप, अरशद खान, शशि भूषण तिवारी,अहसान अंसारी, अहद खान, राजेश सिंह, इमरान खान, अबुल अंसारी, नवसाद अंसारी के साथ झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. धरना के बाद राष्‍ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्‍त, लातेहार को सौंपा गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!