file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

नौबतपुर गैंगरेप कांड के विरोध में पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च

लातेहार। बिहार के पटना नौबतपुर में लातेहार जिले के मनिका की दो युवतियों के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में बुधवार शाम जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय गेट के समीप पत्रकारों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। इस दौरान पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई। बताया गया कि 18 जून को लातेहार जिले की दो सगी बहनों के साथ बिहार के नौबतपुर में 13 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। 19 जून को मामला स्थानीय थाना पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पत्रकारों द्वारा कैंडल मार्च निकला गया वही वरिष्ठ पत्रकार राजीव मिश्रा, नीरज सिन्हा, रामकुमार मिस्त्री, विवेक कुमार सिन्हा, संजय प्रजापति, बबलू खान, रूपेश अग्रवाल, संतोष कुमार, निहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़िताओं को न्याय और सभी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!