लातेहार
मादक पदार्थों की सेवन, तस्करी व उपयोग करने वालों पर कड़ी नजर रखें: डीसी


बैठक के दौरान जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, तस्करी एवं इसके दुष्प्रभावों की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ करने एवं नियमित छापेमारी अभियान चलाने पर बल दिया. बैठक में स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे आदि मौजूद थे. 