


हमें हमारे आका हजरत मोहम्मद के बताए तरीके पर चलना है ताकि हम कामयाब हो सकें. उन्होने तालिम को लेकर शख्त हिदायत देते हुए कहा कि आप मजदूरी करें दो वक्त का रोटी कम खाएं लेकिन अपने बच्चों को उमदा तालिम दें ताकि आगे जाकर वे डाक्टर इंजीनियर आईएएस ,आईपीएस बने और अपना और अपने घर परिवार समेत देश दुनिया का भलाई का काम करे. हजरत के द्वारा सभी की अच्छी जिंदगी के लिए दुआ करते हुए हुए देश दुनिया में अमन क़ायम रहे इसके लिए भी बिल खुशुश दुआ की गई. मौके पर हाफिज तौफिक आलम बैंगलोर, हाफिज इमामुद्दीन, हाफ़िज़ मजहर ,फ़हीम खान,आजाद अहमद मजूल अंसारी, तनवीर उर्फ़ रिंकू,रानू खान, डाक्टर फैज, शमशाद अंसारी,मुबारक अंसारी,सहजाद आलम,सेराज अहमद,बसारत अली,जान मिस्त्री,सदरुद्दीन कादरी, फिरोज अंसारी,मंजूर हसन समेत अन्य लोग मौजूद थे. 