mahesh singh banner new nn
खेललातेहार

लातेहार ने गढ़वा को 110 रनों से हराया

लातेहार। जिला क्रिकेट संघ, लातेहार के द्वारा जिला स्‍टेडियम में खेले जा रहे अंडर-14 किक्रेट लीग के एक मैच में रविवार को लातेहार ने गढ़वा को 110 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. टॉस जीत कर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए लातेहार की टीम 37.5 ओवरों में 190 रन बनाये. टीम की ओर से इशांत कुमार ने 38 व गगन भारद्वााज ने 26  रनों का योगदान दिया. जबकि गढ़वा की ओर गेंदबाजी करते हुए जावेद आलम और अर्जुन सिंह ने 3-3 विकेट चटकाये. जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा की पूरी टीम 29.3 ओवरों में 80 रनों में ही ढेर हो गयी. टीम की ओर से अध्‍यांश चौधरी ने सर्वाधिक 28 रन बनाये. इसके अलावा कोई भी बैटर दहाईं अंक तक नहीं पहुंच सका. लातेहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष राज ने आठ ओवरों में 15 रन दे कर चार विकेट चटकाये. आर्यन राज, गगन भारद्वाज और पार्थ कुमार को 2-2 विकेट मिले. मैन ऑफ द मैच का पुरस्‍कार आयुष राज को दिया गया. विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने पुरस्‍कार प्रदान किया. मौके पर संघ के सचिव अमलेश सिंह व अंकित पांडेय समेंत कई लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!