लातेहार। पांच जून को जैक ने 12 वीं इंटरमीडियट आर्टस (कला) संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. लातेहार जिला का रिजल्ट 98.3 प्रतिशत है और यह झारखंड में पांचवें स्थान पर है. जबकि पहले स्थान पर खूंटी, दूसरे स्थान पर सिमडेगा, तीसरे स्थान पर हजारीबाग और चौथे स्थान पर गुमला जिला है. बता दें कि इस वर्ष लातेहार जिला से इंटरमीडिएट आर्टस में कुल 6144 छात्र व छात्राओ ने अपना निबंधन कराया था. कुल 6105 छात्रों ने परीक्षा दी. जिसमें 5985 उर्तीण हुए. इनमें से 2890 प्रथम श्रेणी, 2940 द्वितीय श्रेणी और 155 तृतीय श्रेणी से उर्तीण हुए.
टॉप टेन में लातेहार की उषा रानी भी शामिल
लातेहार जिला की राजकीय इंटर कॉलेज की उषा रानी ने झारखंड टॉप टेन में अपना स्थान बनाया है. उषा रानी कुल 463 अंक ( 92.6 प्रतिशत) ला कर पूरे झारखंड में पांचवे स्थान पर रही है. उषा लातेहार जिला टॉपर है. जबकि संत जोसेफ प्लस टू उच्च विद्यालय महुआडांड़ की रूनवा नगेशिया ने दूसरा और उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेरहंज की पूजा कुमारी तीसरे लातेहार जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. जबकि राजकीय इंटर कॉलेज बालुमाथ की तन्नू कुमारी, आरके प्लस टू बरवाडीह की पिंकी कुमारी व रूपा कुमारी, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय हेरहंज की कविता कुमारी, प्लस टू उच्च विद्यालय गारू की समृद्धि कुमारी व वर्षा कुमारी तथा राजकीय इंटर कॉलेज बालुमाथ के निखिल कुमार ने क्रमश: चौथा से दसवां स्थान प्राप्त किया है.