लातेहार: प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से लातेहार प्रखंड लातेहार के भुसूर (सिकनी) पंचायत में हॉकी स्टेडियम के निर्माण कराया जाना है. रविवार को इसका शिलान्यास किया गया. Advertisement
लातेहार विधायक प्रकाश राम ने इसका शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि इस हॉकी स्टेडियम के निर्माण से लातेहार जिले में खेल और युवा विकास को नई दिशा मिलेगी.
Advertisement
स्थानीय युवाओं को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा. मौके पर कनीय अभियंता निरंजन कुमार, भाजपाई त्रिवेणी साव, पवन कुमार, सुशील यादव, प्रसाद राजदेव प्रसाद, अनिल सिंह, विशाल चंद्र साहू ऊर्फ मिंकू, विशाल कुमार,
Advertisement
रविंद्र यादव, संतोष कुमार महली, कलींदर कुमार महली, संदीप यादव, यमुना प्रसाद, विजय साहू, मुखिया सुरेंद्र कुमार भगत, पंचायत समिति सदस्य पुनीत भुइयां, रंजीत यादव, गजेंद्र यादव, जालंधर महली, विनोद उरांव, मनोज उरांव, सुशील कुमार यादव, नंदकिशोर यादव, आरत नाथ यादव सहित कई लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमियों ने भी भाग लिया.