mahesh singh banner new nn
लातेहार

लातेहार के खिलाड़ियों ने गोवा में ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

लातेहार। गोवा में आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में झारखंड के लातेहार जिले के दो होनहार खिलाड़ी राम रतन और मो मुजाहिद राजा ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया. दोनो खिलाड़ियों को दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) के तुबेद कोल माइंस द्वारा स्पॉन्सर किया गया था. जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का मौका मिला. लातेहार के लिए यह उपलब्धि गर्व की बात है. अंडर-17 सिंगल्स वर्ग में राम रतन ने पहले राउंड में छत्तीसगढ़ को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया. दूसरे राउंड में पंजाब को 2-1 और तीसरे राउंड में तमिलनाडु को सीधे सेटों में 2-0 से मात दी. हालांकि चौथे राउंड में उन्हें मणिपुर से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, अंडर-15 सिंगल्स में मो  मुजाहिद राजा ने पहले राउंड में तेलंगाना के खिलाड़ी को सीधे सेटों में 2-0 से हराया.  लेकिन दूसरे राउंड में उत्तराखंड के खिलाफ उन्हें हार झेलनी पड़ी. डबल्स वर्ग में दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर उम्दा तालमेल दिखाया.  पहले राउंड में गोवा को 2-0 से और दूसरे राउंड में पांडुचेरी को भी 2-0 से हराया. तीसरे राउंड में तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. डीवीसी ने दोनो खिलाडि़यो के उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!