Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

एसवीएम ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, घोष वादन से गूंजा शहर

लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. हाथों में तिरंगा लिए विद्यालय के छात्र व छात्राओ के अलावा शिक्षको ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया. यात्रा के दौरान घोष वादन से पूरा लातेहार शहर गुंजायमान हो उठा और वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया. तिरंगा यात्रा में छात्र व छात्राओं ने अनुशासित मार्च करते हुए कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. घोष दल की तालबद्ध प्रस्तुति ने यात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया.  विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं. तिरंगा यात्रा में विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही. यात्रा ने लातेहारवासियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और अधिक गौरवपूर्ण बना दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!