latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

एसएस ट्रेडर्स का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन

लातेहार।  सोमवार को लातेहार बाइपास रोड में एसएस ट्रेडर्स नामक प्रतिष्‍ठान का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन तथा जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष शमसुल होदा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने दुकान संचालक इस्माइल अंसारी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी. उन्‍होने कहा क‍ि इस प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिक सामान उचित मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा.  उन्होंने व्यवसाय की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस्माइल अंसारी ने बताया कि एसएस ट्रेडर्स में सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक उपकरण एपं घरेलू एवं व्यावसायिक उपयोग के इलेक्ट्रिक सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे. इस अवसर पर वार्ड पार्षद बुखारी मियां, अयूब अंसारी, शमीम अंसारी, वसीम अकरम, पिंटू मिस्त्री, इस्तियाक अंसारी, हसनैन मियां, अजीत कुमार, महताब इसरार, मोजमिल अंसारी, आलम साहब, मुस्तफा अंसारी, सलीम खलीफा, अब्दुल रसीद, अब्बास अली, निजाम अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, नित्यानंद कुमार, गया प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button