mahesh singh banner new nn
लातेहार

आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोचरा में कुष्ठ की जांच की गई

लातेहार। जिला कुष्ठ नियंत्रण कार्यालय के निर्देश पर कुष्ठ रोगियों की खोज प्रारंभिक अवस्था में करने के उद्देश्यों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लातेहार के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोचरा में संभावित कुष्ठ मरीजों की जांच जिला एवं प्रखंड स्तरीय चिकित्सा दल के द्वारा किया गया. कुष्ठ रोगियों के परिजनों को बचाव के लिये दवा भी खिलाया गया है. कैंप में आये हुये सभी पूर्व के कुष्ठ रोगियों के बीच सेल्फ केयर के बारे में विशेष रूप से बतलाया गया और स्वास्थ्य जांच किये गये. सिविल सर्जन डा अवधेश कुमार सिंह एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी के द्वारा जिला के अंतर्गत में पाये गये सभी संभावितों की जांच प्रखंड स्तर पर एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर करने का निर्देश सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीयों को भी दी गई है. जिसके आलोक में सभी स्तर पर जांच कार्य शुरू किया गया है. संभावित लेप्रोसी मरीजों के जांच करने के लिये मौके पर डॉ राजेश कुमार , डॉक्टर रूबी कुमारी , लेप्रोसी वर्कर आदर्श कुमार , सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एक्का, एमपीडब्ल्यू यहेजकेल तिग्गा , एएनएम रेवती रमण , एएनएम आशा रानी कंडुलना एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!