लातेहार। एलआईसी बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद कॉर्पोरेट क्लब कन्वेंशन में भाग लेने के लिए सोमवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं.
Advertisement
बद्री प्रसाद पलामू प्रमंडल से इकलौते बीमा अभिकर्ता है, जो सिर्फ ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं. झारखंड से मात्र तीन अभिकर्ता इसमें भाग ले रहे हैं. इससे पहले बद्री प्रसाद सिडनी, इंडोनेशिया, बाली, कंबोडिया एवं सिंगापुर देश में एलआईसी के कॉर्पोरेट क्लब कन्वेंशन में भाग ले चुके हैं. श्री प्रसाद ने अपने इस उपलब्धि पर उनके तमाम बीमा धारक एवं नगर वासियों के प्रति आभार प्रकट किया है.
Advertisement
उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि उन्हीं के बदौलत मिली है. श्री प्रसाद की इस उपलब्धि पर गोविंद प्रसाद, वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार, तेली साहू समाज के जिला अध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद, रंगकर्मी आशीष टैगोर, बीमा अभिकर्ता देवाशीष कुमार, पंकज मिश्रा, व्यवसाई उपेंद्र प्रसाद, पंकज प्रसाद,विशाल चंद्र साहू, रामदेव प्रसाद, पंचम प्रसाद आदि ने बधाई दी है.