mahesh singh banner new nn
लातेहार

प्रेम प्रसंग 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

लातेहार। एक 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगा कर अपने जीवन की इहलीला समाप्‍त कर ली. घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के रेंगाई पंचायत के गिरजाटोली की है. मृतका की पहचान स्टेला एक्का पिता प्रताप एक्का के रूप में की गयी है.  वह संत तेरेसा बालिका विद्यालय, महुआडांड़ में कक्षा 10वीं की छात्रा थी.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

घटना मंगलवार की देर शाम की है. बुधवार को छात्रा के शव का पोस्‍टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक की मां ने बताया कि वह सुबह स्कूल जाने से पहले दो सौ रुपए मांग रही थी. लेकिन उसके पास खुदरा पैसा नहीं होने के कारण उसे पैसा नहीं दे पायी. इस कारण वह स्कूल नहीं गई. इसके बाद वह हम सबों के साथ धान काटने खेत आ गई. दोपहर के बाद वह घर में रह गई. जबकि सभी लोग धान काटने खेत चले गये. शाम को जब घर पहुंचे तो देखा कि उसका शव फांसी से झूल रहा था. आसपास के ग्रामीणों इसे प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रहे हैं. ग्रामीणों ने इसकी सूचना महुआडांड़ थाना को दी. सूचना पर महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजाा.पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है. प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आ रही है. मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्‍पष्‍ट हो पायेगा. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में भी मातम पसरा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!