mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

मगध संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक नृपेन्द्रनाथ सीएमपीडीआइ के तकनीकी निदेशक बने

बालूमाथ (लातेहार)। सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा संचालित मगध परियोजना में पहले बतौर परियोजना पदाधिकारी व बाद के दिनों में मगध संघमित्रा क्षेत्र में बतौर महाप्रबंधक सेवारत नृपेंद्रनाथ सीएमपीडीआइ के निदेशक तकनीक नियुक्त किए गए हैं. भारत सरकार के कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को इस संबंध में शुक्रवार को नियुक्ति से संबंधित पत्र जारी कर अवगत कराया है. पिछले एक दशक में यह पहला मौका है जब मगध परियोजना का कोई परियोजना पदाधिकारी महाप्रबंधक बनने के बाद डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पद तक का सफर तय किया हो. शुक्रवार को कोयला मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नियुक्ति से संबंधित पत्र में कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को संबोधित करते हुए कहा गया है कि सीएमपीडीआइ के एसोसिएशन के अनुच्छेदों के अनुसरण करते हुए नृपेंद्रनाथ जो वर्तमान में महाप्रबंधक सीसीएल के पद पर कार्यरत हैं को निदेशक (तकनीकी), सीएमपीडीआईएल, के पद पर नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति के अनुमोदन से अवगत कराने का निर्देश हुआ है. सीएमपीडीआइ में निदशक तकनीक के पद पर नियुक्त होने पर नृपेंद्रनाथ को सीसीएल के पदाधिकारी, कर्मचारी, आउटसोर्सिंग कंपनी के पदाधिकारी, कर्मचारी समेत अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!