लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सोमवार को जिले के चंदवा थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने थाना में लंबित मामलों समीक्षा की और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया. उन्होने मामलों की समय पर अनुसंधान करने और अनुसंधान में पारदर्शिता बनाये रखने का भी निर्देश दिया, ताकि आम जनता को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जा सके. पुलिस अधीक्षक ने थाना की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण की स्थिति का भी अवलोकन किया. अभिलेखों एवं पंजियों में त्रुटि पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की और शीघ्र ही त्रुटियों का सुधार करने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में स्वच्छता बनाये रखने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौक पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता समेंत चंदवा थाना के पुलिस अधिकारी मौजूद थे.