latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

केंद्र सरकार की उपलब्धियो से लोगों को अवगत करायें: साहू

लातेहार। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार की दोपहर  भाजपा जिलाध्यक्ष वंशी यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्‍होने हुए बताया कि झारखंड में नाकारात्मक सरकार चल चल रही है. जन विरोधी सरकार जो जनता के लिए कुछ काम नहीं कर रही है, उन सारे विषयों पर फीड बैक लेना, कार्यकर्ताओं से बैठक के माध्यम से मिलना था.  उन्होंने बताया कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी, जिन्होंने बारह वर्षों से सभी क्षेत्रों एक से बढ़कर एक जनकल्याण कारी योजनाओं पर कार्य किया. उन्‍होने इस योजनाओं का प्रचार प्रसार गांव गांव मे करने एवं लोगों को इसकी जानकारी देने की अपील की.

9

श्री साहू ने संगठन से जुड़े अन्‍य कई आवश्यक निर्देश कार्यकर्ताओं को दिये. मौके पर पलामू सांसद बीडी राम, मनीर उरांव, मनोज सिंह,राजधानी प्रसाद यादव, महेश सिंह, नीलम देवी, रामदेव सिंह, पवन कुमार, राजीव रंजन पांडेय, छोटू राजा, ध्रुव पांडे, मुकेश पांडे, पिंटू रजक समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. मंच संचालन जिला महामंंत्री अमलेश सिंह के द्वारा किया गया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button