WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

मंदिर में मौली बांधने वाले युवक से मारपीट

लातेहर। चंदवा थाना क्षेत्र में मां नगर भगवती मंदिर परिसर में मौली बांधकर जीविकोपार्जन करने वाले एक युवक के साथ मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक जीवन कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।दिए गए आवेदन के अनुसार जीवन मिश्रा ने बताया कि वह नगर मंदिर में मौली बांधकर अपनी मां के साथ परिवार का भरण-पोषण करता है। 7 मई की सुबह करीब 10 बजे वह रोज की तरह मंदिर में कार्य करने गया था। इसी दौरान विजय शाही उर्फ गोकुल शाही अपने सहयोगियों प्रियंसु सिंह एवं रोहित कुमार उर्फ गोलू मिश्रा के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके गले से चांदी की चेन और जेब में रखे 300 रुपये छीन लिए। साथ ही गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, जिससे उसकी गर्दन में चोट आई है। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी केस करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन की प्रति सह थाना प्रभारी चंदवा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहायता केंद्र में भी दी गई है।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!