लातेहार। गायत्री शक्तिपीठ, चंदवा के 28 वें वार्षिकोत्सव पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की चंदवा शाखा के द्वारा तीन दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ दिव्या सद्गुरु मंगल कलश यात्रा से किया गया. धार्मिक कर्मकांड और वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश पूजन की उपरांत कलश शोभायात्रा को रवाना किया गया. बाजे-गाजे , भक्ति संगीत और गायत्री माता की जय ,माताजी गुरुदेव और जय भारत माता,एक बनेंगे नेक बनेंगे,हम बदलेंगे युग बदलेगा, विचार क्रांति अभियान सफल हो की जय घोष के बीच निकल गई. मंगल शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पीला वस्त्र धारी महिला और कन्याओं ने सर पर कलश रखकर और भारी संख्या पुरुषों ने मशाल चित्र वाले झंडा,बैनर लिए नगर का भ्रमण कर लोगों को धार्मिक अलख जगाया. कलश यात्रा के में विभिन्न देवी देवताओं के मनोरम झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा कलश यात्रा चंदवा के गायत्री शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर इंदिरा गांधी चौक होते हुए देवनाथ नदी तट पहुंचे जहां से महिलाओं और कन्याओं द्वारा पूजन के साथ मंगल कलश में जल लेकर पुनः गायत्री शक्तिपीठ चंदवा पहुंचे जहां भव्य आरती पूजन से स्वागत कर कलश को शक्तिपीठ परिसर में स्थापित कर नमन वंदन किया गया. मौके पर चंदवा गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी लाल प्रदीप नाथ नामदेव, राजेश चन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र प्रसाद,अजय कुमार,सविता साहू, सरस्वती देवी,अनिता देवी, केदारनाथ महतो, अर्जुन राणा,आलोक चौरसिया, अर्जुन वर्मा,प्रभाष गुप्ता,जुली देवी, संतोष कुमार सिन्हा,तुलसी यादव रविन्द्र कुमार ठाकुर ,मनु सिंह, बिष्णु शंकर सिंह,देवेंद्र प्रसाद, प्रभाष प्रसाद गुप्ता ,अर्जुन राणा, लव कुमार तिवारी, धर्मराज प्रसाद,कृष्णकांत गुप्ता, सहित भारी संख्या मे बालूमाथ,सेरेगड़ा,और चंदवा के श्रद्धालु मौजूद थे.