Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडमहुआडांड़

तालाब में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

नेतरहाट थाना क्षेत्र के गड़बूढ़नी पंचायत की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा

महुआडांड़ (लातेहार)। नेतरहाट थाना क्षेत्र के गड़बूढ़नी पंचायत में गुरुवार को तालाब से एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान डेनियल कुजूर के रूप में की गई है. तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी मिलने पर नेतरहाट थाना प्रभारी राजन अधिकारी और महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब से शव को बाहर निकाला. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!