लातेहार। जिले के मनिका थाना के विवादित रेवत डैम से शुक्रवार को मछलियां निकाली गयी. मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास की देखरेख में मछलियां निकाली गयी. इस मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी स्वर्णलता मधु लकड़ा व विभागीय अन्य कर्मी उपस्थित थे. बता दें कि रेवत डैम से मछलियां निकालने को ले कर पिछले कई वर्षों से विवाद चला आ रहा था. डैम के प्रभावित व अन्य लोगो में मछलीपालन को ले कर हमेशा विवाद होता आ रहा था. इसे ले कर जिला प्रशासन को भी कई बार आवेदन दिया जा चुका है. विवाद के कारण इस डैम से मछलियां नहीं निकाली जा रही थी. अब इस विवाद को सुलझा लिया गया है. जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती लकड़ा ने बताया कि डैम के रख रखाव व मछलीपालन के लिए 51 सदस्य टीम गठित की गई है. इस टीम को 151 सदस्यीय टीम बनाना है ताकि गांव में आपसी समन्वय बेहतर रह सके. विवाद को देखते हुुए मानिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के द्वारा डैम के पास पुलिस बल की व्यवस्था की गयी थी कि ताकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास खुद पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे थे. ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के इस कार्य की सराहना की.