file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

डीएवी स्‍कूल में कई कार्यक्रमों का आयोजन

बच्‍चों ने दिखायी प्रतिभा

लातेहार। डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार में सहगामी क्रियाकलाप गतिविधि प्रतियोगिता के तहत अंतर सदनीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. विद्यालय के कक्षा सात व आठ के छात्रों ने चारों सदन के हाउस बोर्डों को नये वर्ष के स्वागत के लिए हैप्पी न्यू ईयर 2025 लिखित अपनी हाथों से बनाई गई कई कलाकृति को बोर्ड पर प्रदर्शित किया.

Advertisement

कक्षा पांच व छह के बच्चों ने नए वर्ष की शुभकामनाओं सहित न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में अपनी आर्ट एंड क्राफ्ट को प्रदर्शित किया.  एलकेजी से वर्ग चार के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने कई रोल मॉडल चरित्र का प्रदर्शन किया. सभी बच्चे काफी उत्साहित थे.

Advertisement

प्राचार्य  घनश्याम कुमार सहाय ने कहा कि बच्चों को इस तरह के मौके प्रदान करने से उनके अंदर की छिपी प्रतिभा बाहर आती है. विद्यालय में इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए. डीएवी विद्यालय साप्ताहिक सीसीए प्रतियोगिता आयोजित करके बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!