लातेहार। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की लातेहार इकाई की एक बैठक रविवार को शहर के स्वामी विवेकानंद पार्क आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सिकंदर कुमार शर्मा ने की. बैठक में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया. विश्वकर्मा समाज के वंचित व जरूरतमंद लोगों को संघ के माध्यम से मदद पहुंचाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया.
Advertisement
कहा गया कि सभी को मिलकर सामाजिक कार्यों में और सहयोग बढ़ाना होगा, ताकि समाज के प्रत्येक सदस्य एवं पूरे विश्वकर्मा समाज के साथ हर व्यक्ति को लाभ मिल सके. बैठक में रविंद्र प्रसाद शर्मा, अजय विश्वकर्मा, अरुण शर्मा, नारद शर्मा, प्रकाश राणा, शिवनंदन राणा, रूपलाल राणा, जितेंद्र विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, व भोला मिस्त्री के साथ जिला व प्रखंड स्तरीय कमिटि के कई पदाधिकारी मौजूद थे.