latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी, 64 लाख तक का आया बिल

विधायक प्रतिनिधि आदर्श रवि राज ने कहा — विभागीय लापरवाही का भार उपभोक्ता क्यों उठाएं

लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड स्थित बिजली विभाग कार्यालय में आयोजित बिजली शिकायत निवारण शिविर में सोमवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। शिविर में बिजली बिलों में भारी त्रुटि और अचानक बढ़े बिलों को लेकर लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। शिविर के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। एक उपभोक्ता का बिजली बिल लगभग 64 लाख रुपये पहुंच गया था, जबकि किसी का 6 लाख, किसी का ढाई लाख तथा कई उपभोक्ताओं का मात्र दो महीने में 35 से 40 हजार रुपये तक का बिजली बिल आने की शिकायत दर्ज की गई। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रतिनिधि आदर्श रवि राज ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही का भुगतान आम उपभोक्ताओं को नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की अधिक बिजली बिल आने की शिकायत है, उनकी शिकायत तत्काल दर्ज की जाए तथा जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक किसी का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाए। रविराज ने कहा कि बिजली बिल में बड़े पैमाने पर त्रुटि हुई है और इसमें व्यापक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले से माननीय विधायक श्री प्रकाश राम जी को अवगत कराया जाएगा तथा उच्च अधिकारियों से मिलकर इस समस्या के स्थायी समाधान और व्यापक सुधार की मांग की जाएगी। बिजली विभाग की ओर से भी आश्वासन दिया गया कि सभी त्रुटियों को जल्द दूर किया जाएगा और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शिविर में बिजली विभाग के सहायक अभियंता बिरसा उरांव, जेई विकास महतो, लाइन मैन लक्ष्मीनारायण, अमीर खान, विधायक प्रतिनिधि इरशाद मुन्ना, प्रदीप ठाकुर, धीरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button