maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंड

प्री मैट्रिक छात्रवृति अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्‍न 

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति जिला स्तरीय छात्रवृत्ति अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदनों की समीक्षा कर अनुमोदन प्रदान किया गया. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा एक से 10 तक के विद्यालयों में अध्ययनरत तथा आइएनओ व डीएनओ स्तर से सत्यापित कुल 7,005 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण के लिए अनुमोदन प्रदान किया गया. वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा एक से 10 तक के विद्यार्थियों के कुल 40,001 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए. इनमें  सत्यापन के उपरांत 25,728 छात्र-छात्राओं के आवेदनों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण हेतु अनुमोदित किया गया. बैठक के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का ऑनलाइन आवेदन पोर्टल वर्तमान में खुला हुआ है. पात्र छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!