लातेहार। शहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में दो दिवस अपार दिवस के पहले दिन छात्रों के अभिभावकों को अपार कार्ड की जानकारी दी गयी. प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर छात्र को डिजीटल पहचान दिलाने के लिए अपार आईडी कार्ड बनाया जा रहा है.
प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह
उन्होने बताया कि अपार आईडी में छात्र की पूरी पढ़ाई-लिखाई का डिटेल होगा. इस आईडी कार्ड छात्रों के लिंग, जन्मतिथि,अभिभावकों का पता और फोटो के अलावा उनकी शैक्षणिक योग्यता आदि का डिटेल रहेगा.
Advertisement
उन्होने बताया कि इसके अलावा इसमें मार्कशीट, सर्टिफिकेट, डिग्री-डिप्लोमा प्रमाण पत्र, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज जैसे डेटा भी शामिल होगें. उन्होने आगे कहा कि योजना के अनुसार भारत सरकार की ओर से प्रत्येक छात्रों को 12 अंकों का एक यूनिक नंबर जारी किया जाएगा.
Advertisement
इस अपार आईडी में छात्रों में छात्रों की पढ़ाई से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहेगी. इसमें मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम व पीटीएम उपस्थिति सहित अन्य जानकारी भी रहेगी. अपार दिवस के पहले दिन कक्षा चार बी के वर्ग शिक्षक अगस्त राज ने अभिभावकों को अपार कार्ड की पूरी जानकारी दी. उन्होने आधार कार्ड समेंत अन्य सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया.