dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार

मिल्यानी कुजूर के दूसरे चुनावी कार्यालय का किया गया उद्घाटन

लातेहार। नगर पंचायत अध्यक्ष पद की राजद समर्थित प्रत्याशी मिल्यानी कुजूर के दूसरे चुनावी कार्यालय का उदघाटन रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र के शहीद चौक के समीप किया गया. स्‍थानीय समाजसेवी देवराज साहू ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया. इस मौके पर राजद प्रदेश सचिव रंजीत यादव, मोहर सिंह यादव, मुन्ना खान, राजा खान, सुहैल अंसारी, जुबेर अंसारी, रब्बानी हुसैन एवं भारी संख्या में समर्थक व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.  देवराज साहू ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए मिल्‍यानी कुजूर ही उपयुक्त उम्मीदवार हैं. उन्होंने उन्हें एक बार मौका देने की अपील की. मिल्‍यानी कुजूर ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. चुनाव जीतने के बाद नगर क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स समाप्त करने की पहल की जाएगी. दुकानदारों के लिए उचित भाड़ा निर्धारण, फुटपाथ दुकानदारों के लिए कॉम्प्लेक्स निर्माण कर दुकान उपलब्ध कराना, हर वार्ड में साफ और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, नाली और सड़क निर्माण उनका पहला लक्ष्य होगा.

 

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button