लातेहार। विधायक प्रकाश राम ने ने कहा कि उन्होने अपने क्षेत्र की समस्याओं को सड़क से ले कर संसद तक उठाया है. क्षेत्र के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं. विधायक प्रकाश राम रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बारियातू प्रखंड पहुंचे थे.
Advertisement
यहां उन्होंने प्रखंड के अमरवाडीह पंचायत के मनातू में ग्रामीणों के साथ मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान ग्रामीणों ने बारियातू में उच्च शिक्षा हेतु डिग्री कॉलेज तथा बारीखाप स्थित हॉस्पिटल में चिकित्सकों की पदस्थापना कराने का आग्रह किया. विधायक ने कहा कि उनके इस कार्यकाल में बारियातू में डिग्री कॉलेज तथा हॉस्पिटल में चिकित्सकों की बहाली करायेगें. महुआटांड़ में ग्रामीणों ने शिकायत की कि विद्यालय में दो पारा शिक्षक हैं और दोेना स्कूल खोलने के बाद हाजरी बना कर गायब हो जाते हैं. विधायक श्री राम ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारी (डीएसई) को मोबाइल पर दी और पारा शिक्षकों पर कार्रवाई करने की बात कही. इसका वीडिओ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
dvertisement
मौके पर भाजपा नेता योगेंद्र भोक्ता, सोनू प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन राम, मंडल उपाध्यक्ष किशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा (नीलू), पंकज सिंह, जतन प्रजापति, धनेश्वर उरांव, प्रकाश यादव, बलदेव यादव तथा काफी संख्या में महिला व पुरूष मौजूद थे.