mahesh singh banner new nn
लातेहार

विधायक प्रकाश राम ने किया क्षेत्र का भ्रमण, ग्रामीणों की शिकायते सुनी

लातेहार। रविवार को लातेहार विधायक प्रकाश राम ने विधानसभा क्षेत्र के बरवाटोली पंचायत के कई ग्रामों का दौरा किया. इस दौरान उन्‍होने ग्रामीणों की समस्‍याओं को सुना एवं उसके निराकरण के लिए आवश्‍यक कदम उठाने की बात कही. विधायक ने कहा क‍ि क्षेत्र में विकास करना उनकी प्राथमिकता है. उन्‍होने कहा क‍ि क्षेत्र की जर्जर, सड़क व पु‍ल-पुलिया को दुरूस्‍त कराया जायेगा. क्षेत्र वासियो को बेहतर चिकित्‍सीय व शैक्षणिक सुविधायें देना उनकी प्राथमिकताओ में शामिल है. इस दौरान ग्रामीणों ने गांवों में पेयजल व सड़क की समस्‍याओं से अवगत कराया. इस पर विधायक ने संबंधित विभागो से बात कर समस्‍या का समाधान करने की बात कही. ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यों के लिए अनावश्‍यक रूप से दौड़ाने की भी शिकायत की. इस पर विधायक ने अधिकारियों को उनकी कार्यशैली में सुधार लाने एवं ग्रामीणों को बेवजह नहीं दौड़ाने की बात कही. कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों पर संवेदनशील हो कर त्‍वरित कार्रवाई करें.भ्रमण के दौरान विधायक श्री राम का कई जगहों पर स्‍वागत किया गया. उनका माल्‍यापर्ण किया गया और पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया. पारंपरिक आदिवासी नृत्‍य व संगीत से उनका स्‍वागत किया गया.  विधायक ने बरवाटोली, जमुआरी, रोहुम, मड़मा व हेसालोंग गांवों में भ्रमण किया. मौके पर काफी संख्‍या में ग्रामीण शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!