open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
लातेहार। महुआडांड़ प्रखंड में मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण से मनाया जा रहा है। रविवार को महुआडांड़ प्रखण्ड मुख्यालय समेत प्रखंड के ग्राम लुरगुमी, शाहपुर, परहाहाटोली, ओरसा, कापू , हामी, मायापूर समेत अन्य गांव के इमाम बाड़ा से मुहर्रम के पहलाम का जुलूस निकला गया। जो निर्धारित मार्ग पर होते हुए अपने अपने इमाम बाड़ा के पास जुलूस पहुंच कर समाप्त हुआ। जूलूस में या अली,या हुसैन समेत अन्य नारा लगाए जा रहे थे। जूलूस के दौरान जगह जगह पर खिलाड़ियों के द्वारा लाठी डंडा समेत तलवार समेत अन्य करतब दिखाने वाले सामग्रियों से एक से बढ़कर एक करतब दिखाए जा रहे थे। जूलूस में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे। महुआडांड़ मुख्यालय में सुबह आठ बजे से मोहर्रम के पहलाम का जूलूस निकाला गया।जो सुबह जरहाटोली से प्रारंभ होकर गुरगुटोली,अम्वांटोली, महुआडांड़, डिपाटोली बिरसा चौक फुलवार बगीचा, रामपूर और पूण: डिपाटोली होते हुए अपने अपने इमाम बाड़ा के पास पहुंच कर जुलूस समाप्त किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से सदर इमरान खान,खलीफा तनवीर उर्फ मो रिंकू, मजहर खान, सहाबुद्दीन खान,मो इस्तेखार अहमद, मो आजाद, पूर्व सदर मो फहिम खान, मो रानु खान, ,नुरूल हसन, बसारत अली शेरु समेत भारी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद थे। वहीं जूलुस में महुआडांड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया मांझी,थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस प्रशासन के लोगों के द्वारा शान्ति पूर्ण तरीके से मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जुलूस में शामिल रहें।